{"_id":"5da8ad158ebc3e0164408c1b","slug":"karwa-chouth-vrat-hasanpur-news-mbd326162237","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर घरेलू कलह में दंपति ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर घरेलू कलह में दंपति ने खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर (अमरोहा)। पति की दीर्घायु की कामना के लिए मनाए जाने वाले करवाचौथ के त्योहार पर घरेलू कलह के चलते दंपती ने घर में रखे विषैले पदार्थ का सेवन करन लिया। हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में कोई कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
मामला गुरुवार शाम का है। पत्नी ने करवाचौथ के त्योहार पर उपवास रखा था। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक के बाद एक दंपती ने घर में रखा विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत खराब होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करवाचौथ के त्योहार पर पति-पत्नि द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आरपी शर्मा ने बताया कि मामला जानकारी में है। पति पत्नी ने जहर खाया है। दोनों को रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।