फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Karwa Chauth: Married women apply mehndi with their husband's name on it.

करवा चौथ : सुहागिनों ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी

Fri, 10 Oct 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Married women apply mehndi with their husband's name on it.
अमरोहा में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर ब्यूटी र्पालर पर सजतीं महिलाएं। संवाद
अमरोहा। करवाचौथ का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर महिलाओं में उत्साह है। पूर्व संध्या पर बाजारों में सुबह से देर रात तक रौनक रही। बाजारों में लगाए गए मेहंदी के स्टॉलों पर सुहागिनों के साथ ही युवतियां भी मेहंदी लगवाती नजर आईं। सुहागिनों ने हथेलियों पर पिया के नाम की मेहंदी रचाई। उधर, करवा की खरीदारी भी देर रात तक की गई।
विज्ञापन


महिलाओं ने परिधान, ज्वेलरी और कॉस्मेटिक की खरीदारी करने के साथ ही व्रत के लिए पूजन सामग्री भी खरीदी। पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। चांद का दीदार करने के लिए छलनी की खूब खरीदारी हुई। कुछ पार्लर में विशेष अवसर को ध्यान में रखते हुए सुहागिनों को कई आकर्षक ऑफर भी दिए।
विज्ञापन


करवाचौथ पर महिलाएं सोलह शृंगार कर दुल्हन की तरह सजती हैं। पति की दीर्घ आयु के लिए उपवास रखती हैं। दिनभर व्रत रखकर शाम को चांद को जलअर्पित करने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को दिनभर महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में सजती संवरती रहीं। इसके बाद शृंगार आदि वस्तुओं की खरीदारी भी की। अधिकतर महिलाएं हाथों पर मेहंदी रचाने के साथ पार्लर के चक्कर भी काटती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करवाचौथ पर हाथों में मेहंदी लगाना और शृंगार करने का विशेष महत्व होता है। ब्यूटी पार्लर संचालिका अंजु ने बताया कि करवाचौथ की पूर्व संध्या पर पहले की पार्लर की बुकिंग हो जाती है। सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं की भीड़ रहती है। वहीं, कपड़े की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। साड़ियों की जमकर खरीदारी हुई। करवाचौथ पर पत्नियों को उपहार देने के लिए मंगलसूत्र पतियों की पहली पसंद रही। ज्वेलरी की दुकानों पर सोने और चांदी के आभूषणों की खूब खरीदारी हुई।




महिलाओं को भाया चांदी का करवा और लोटा

करवाचौथ पर चांदी का करवा और लोटा महिलाओं की पहली पसंद बना है। इसके चलते सराफों ने भी फैशन को वरीयता दी है। सराफ कुंवर विनित कुमार अग्रवाल ने बताया कि चांदी के बने करवा और लोटा भी महिलाओं को खूब भा रहे हैं। इसकी कीमत बाजार में छह हजार से लेकर 12 हजार तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed