फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kartik Purnima: The number of devotees at the Tigri fair has increased by 2.3 million in 11 years.

कार्तिक पूर्णिमा : तिगरी मेले में 11 साल में बढ़ा 23 लाख श्रद्धालुओं का कारवां

Thu, 06 Nov 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima: The number of devotees at the Tigri fair has increased by 2.3 million in 11 years.
तिगरी धाम (अमरोहा)।
विज्ञापन

पतित पावनी मां गंगा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ती जा रही है। मेला में आस्था, उमंग और पर्यटन का संगम श्रद्धालुओं को भा रहा है। करीब दस दिन तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले में हर कोई एक उद्देश्य के लिए पहुंचता है। प्रशासनिक आंकड़ों की मानें तो पिछले 11 साल में श्रद्धालु की संख्या 23 लाख गढ़ गई है। साल 2014 में कार्तिक पूर्णिमा पर 15 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी जबकि इस बार यह संख्या 38 लाख पहुंच गई है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी धाम गंगा घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले का काफी महत्व है। यहां ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, छोटे-बड़े सबका एक नजरिया रहता है। साल 2014 में कार्तिक पूर्णिमा पर 15 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी जबकि 2015 में भी 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। साल 2016 में 15 लाख श्रद्धालुओं ने मां गंगा के आंचल में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। 2017 में 16 लाख व 2018 में यह संख्या 18 लाख पहुंच गई। 2019 में 20 लाख श्रद्धालु ने पतित पावनी मां गंगा ने स्नान कर सुख शांति की कामना की थी। हालांकि, साल 2020 में कोरोना महामारी का ग्रहण लगा था जिस कारण न तो मेला लगा और न श्रद्धालु गंगा में स्नान कर सके लेकिन 2021 में कोरोना के डर के बीच 21 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था।
विज्ञापन

साल 2022 श्रद्धालुओं की संख्या चार लाख बढ़ गई थी। इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर 25 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था लेकिन इसके बाद वर्ष 2023 और साल 2024 में 35-35 लाख श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे थे। इस बार रिकार्ड तोड़ श्रद्धालुओं मेले में पहुंचे। प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर 38 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया है जो पिछले साल के सापेक्ष तीन लाख अधिक है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि मेला सकुशल संपन्न हो गया है। आगे भी श्रद्धालुओं का ये कारवां बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
किस साल कितने श्रद्धालु पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या
2014------------------15 लाख
2015-------------------15 लाख
2016-------------------15 लाख
2017-------------------16 लाख
2018-------------------18 लाख
2019-------------------20 लाख
2021-------------------21 लाख
2022-------------------25 लाख
2023-------------------35 लाख
2024-------------------35 लाख
2025-------------------38 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed