फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kartik Purnima: Now preparations for Ganga fair will be intensified

कार्तिक पूर्णिमा : अब गंगा मेले की तैयारी होगी तेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima: Now preparations for Ganga fair will be intensified
गजरौला। प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा का जलस्तर कम होने के बाद अब कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले की तैयारियां तेज कर दी है। मेले के आयोजकों ने कहा कि भक्तों की सुविधा के लिए व्यवस्था की जाएगी। गंगा मेले में आने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

गंगा द्वारा कटान कर उसकी धार तिगरी के निकट आने का असर मेले के आकार पर पड़ रहा है। बीते वर्षों के मुकाबले इस बार तिगरी मेले की चौड़ाई कम रहेगी, जबकि लंबाई बढ़ानी पड़ रही है। मेले की लंबाई बढ़ने के कारण आधा मेला दियावली मुंजब्ता और कांकाठेरके रकबे में पहुंच रहा है। दियावली मुंजब्ता गांव धनौरा तहसील का गैर आबाद गांव है, जबकि कांकाठेर हसनपुर तहसील में पड़ता है। तिगरी निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल घासी सिंह, पूर्व प्रधान कमल सिंह नागर, नवीन त्यागी, रक्षपाल यादव, मनोज शर्मा, गंगासरन प्रजापति, महेश, गफ्फार आदि ग्रामीणों ने बताया कि बीते सालों में गंगा की धार तिगरी से दूर रहती थी, जिसके चलते मेले की चौड़ाई कम करने की जरूरत नहीं पड़ती थी।
विज्ञापन

भक्तों के तंबू लगवाने, विभिन्न समाजों की महासभाओं के शिविर लगाने को काफी क्षेत्र मिलता था। अधिकांश मेला तिगरी के रकबे में ही पड़ता था, लेकिन इस बार गंगा के कटान की वजह से मेले की लंबाई अधिक रहेगी। आधे से अधिक मेला दियावली मुंजब्ता और कांकाठेर के रकबे में पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed