{"_id":"690bb5a20d4d7e1e98098b5e","slug":"kartik-purnima-lakhs-of-devotees-took-a-dip-in-the-mini-kumbh-of-faith-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150967-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा : आस्था के मिनी कुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा : आस्था के मिनी कुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Thu, 06 Nov 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
तिगरी धाम (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को तिगरी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा। मंगलवार मध्य रात्रि से शुरू हुआ स्नान बुधवार देर शाम तक चलता रहा। प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक इस साल आस्था के इस मिनी कुंभ में करीब 38 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। दिनभर गंगा घाटों पर पैर रखने को जगह नहीं मिली। पूरा मेला क्षेत्र गंगा मैया के जयघोष से गूंजता रहा। तड़के में स्नान करने के बाद डेरे उखड़ने शुरू हो गए और श्रद्धालुओं का कारवां घरों की ओर लौटने लगा है।
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा की रेती में चारों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। मेले में पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और मां गंगे को नमन कर आशीर्वाद लिया। स्नान के बाद हवन पूजन किया और गंगा में पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद डेरे उखड़ने शुरू हो गए और श्रद्धालुओं का कारवां घरों की ओर लौटने लगा।
कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 20 नवंबर से लगा तिगरी धाम मेला मंगलवार की मध्य रात्रि से ही शबाब पर था। मुख्य स्नान के लिए जिले समेत आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का रेला पुण्य लाभ के लिए तिगरी की ओर बढ़ा रहा था। दूधिया रोशनी में नहाए मेला क्षेत्र की गंगा की रेती पर तिल रखने भर की जगह नजर नहीं आ रही थी। हर तरफ उल्लास का माहौल था, तमाम लोगों ने रात में ही स्नान करना शुरू किया मगर भोर के बाद तो हर कोई गंगा स्नान के लिए उतावला नजर आया।
विज्ञापन
स्नान के बाद किया खिचड़ी का भोज
दिनभर गंगा में श्रद्धालुओं के गोते लगाने का सिलसिला जारी रहा। मुख्य स्नान के बाद डेरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने खिचड़ी भोज हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने घरों का रुख कर दिया। श्रद्धालु हर हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान, दान और पूजन में लीन दिखे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी घाटों और मुख्य मार्गों पर तैनात थे। प्रशासनिक अफसरों ने इस साल सबसे अधिक 38 लाख श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने का दावा किया है। सुरक्षा के लिहाज से डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद ने गंगा घाटों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि तिगरी धाम मेला सकुशल संपन्न होने की तरफ है। मेले में किसी भी तरह की कोई घटना-दुघर्टना नहीं हुई है।