{"_id":"5883ad214f1c1b701befff65","slug":"kapil-came-in-rld","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने धनौरा से कपिल चंद्रा को बनाया प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने धनौरा से कपिल चंद्रा को बनाया प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
रालोद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा सपा विधायक एम चंद्रा के पुत्र कपिल चंद्रा को रालोद ने धनौरा विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रालोद के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह ने फोन पर बताया कि पार्टी ने उनको अपना सिंबल दे दिया है। दूसरी ओर पुत्र को रालोद द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद एम चंद्रा ने सक्रिय राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
धनौरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सपा द्वारा पूर्व मंत्री जगराम सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद एम चंद्रा के पार्टी छोड़ने की चर्चा चल रही थी। दूसरी बार भी अखिलेश यादव द्वारा जगराम सिंह को पार्टी प्रत्याशी घोषित करने के बाद सपा विधायक एम चंद्रा के पुत्र कपिल चंद्रा रालोद नेताओं के संपर्क में आ गए थे।
बताया जाता है कि कपिल चंद्रा के अलावा बसपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा रालोद से टिकट मांगने की वजह से रालोद के टिकट की घोषणा में देरी हो रही थी। शनिवार की रात दिल्ली में रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह की मौजूदगी में कपिल चंद्रा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया और सिंबल उनको सौंप दिया।
विज्ञापन
कपिल चंद्रा ने बताया कि सपा के भीतर चल रही गुटबाजी व रालोद के किसानों के हित में कार्य करने की वजह से ही उन्होंने रालोद का दामन थामा है। सपा विधायक एम चंद्रा ने सक्रिय राजनीति छोड़ने की बात कही है।