फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwariyas going to Haridwar were hit by a car, injured

Amroha News: हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों को कार ने मारी टक्कर, घायल

Thu, 20 Feb 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 20 Feb 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas going to Haridwar were hit by a car, injured
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

हरिद्वार गंगाजल लेने पैदल जा रहे दो कांवडियों को गजरौला मार्ग पर पीछे आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र निवासी लखपत सिंह, बेटे सोनू के साथ हरिद्वार पैदल गंगाजल लेने जा रहे थे। जैसे ही दोनों पिता-पुत्र हसनपुर से गजरौला मार्ग पर दीपपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आई कार ने दोनों को रौंद दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पिता-पुत्र को रौंदने के बाद चालक कार लेकर भाग गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed