फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwariyas clashed with the police, jammed

Amroha News: गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की पुलिस से नोकझोंक, लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas clashed with the police, jammed
उझारी (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के साथ मामूली बात पर पुलिसकर्मी से नोकझोंक हो गई। इससे नाराज शिवभक्तों ने रविवार शाम करीब छह बजे हसनपुर-संभल मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कांस्टेबल पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की। मामला बिगड़ता देख सीओ श्वेताभ भास्कर मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शिवभक्तों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद एएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शिवभक्तों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कांवड़िये सिपाही को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े रहे। वहीं सिपाही के निलंबन का लिखित आश्वासन मिलने के बाद रात करीब 10ः30 कावंड़ियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


सैदनगली निवासी पंचू अग्रवाल के नेतृत्व में शिवभक्तों का जत्था शनिवार रात को ब्रजघाट से कांवड़ लेने के लिए सैदनगली से रवाना हुआ था। रविवार सुबह ब्रजघाट में गंगाजल लेकर सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों का जत्था जल लेकर सैदनगली के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजरौला और हसनपुर होते हुए शिवभक्त शाम करीब छह बजे कस्बा उझारी पहुंचे। यहां से सैदनगली के दूरी केवल छह किलोमीटर ही बची थी। उझारी में डीजे पर शिवभक्त थिरकते हुए चल रहे थे। इसी बीच रास्ते पर सही से चलने को लेकर एक सिपाही ने शिवभक्त से कुछ कह दिया, जिसको लेकर कांवड़िये व कांस्टेबल में नोकझोंक हो गई।

कावड़ियों का आरोप है कि कांस्टेबल ने शिवभक्त को थप्पड़ मारा। जिससे नाराज शिवभक्तों ने संभल मार्ग परजाम लगा दिया। शिवभक्त पंचू अग्रवाल का कहना है कि जब तक कांस्टेबल को बर्खास्त नहीं किया जाएगा। तब तक वे यहां से उठने वाले नहीं हैं।

कांस्टेबल पर बंदूक तानने का भी आरोप लगाया। जब थाना पुलिस के समझाने पर भी शिवभक्त शांत नहीं हुए तो करीब सात बजे सीओ श्वेताभ पहुंचे। उन्होंने शिवभक्तों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उधर, जाम लगने से वाहनों का आवागमन ठहर गया। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर शिवभक्तों से वार्ता की, लेकिन उनकी आश्वासन पर भी शिवभक्त शांत नहीं हुए। रात करीब 10ः30 बजे सिपाही लिखित में आश्वासन मिलने पर कावड़ियों ने जाम खोला। करीब साढ़े चार घंटे रहे जाम के दौरान लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम में फंसे वाहन, लोगों को हुई परेशानी
उझारी। कांवड़ यात्रा की वजह से हुए रूट डायवर्जन की वजह से पहले से ही संभल हसनपुर मार्ग पर पहले से ही ट्रैफिक ज्यादा था। इसके बाद उझारी में जाम लग गया। जिससे वाहन जाम में फंस गए। हालांकि पुलिस ने लिंक मार्गों से ट्रैफिक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद भी अधिकांश वाहन जाम में फंस गए। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। जिससे वाहनों में बैठे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि जाम की सूचना मिलने पर हसनपुर से संभल जाने वाले वाहन हसनपुर से हैबतपुर बंजारा होते हुए ढक्का मोड़ पर निकले और सैदनगली होकर संभल पहुंचे। उधर से लौटने वाले वाहनों ने भी यही रूट अपनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article