फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwar Yatra: Police stopped vehicles coming on service road

कांवड़ यात्रा : पुलिस ने सर्विस रोड पर आ रहे वाहन रोके

Mon, 24 Feb 2025 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Police stopped vehicles coming on service road
गजरौला में कुमराला चौकी के सामने ​तिगरी की दिशा में जाने वाले  वाहनों को रोकने के लिए लगाया बै​ - फोटो : संवाद
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा दृष्टि के चलते पुलिस ने मुरादाबाद की ओर से हाईवे पर होटल हब के पास बने कट को पार कर सर्विस रोड पर आ रहे वाहनों को रोक दिया। सभी वाहनों को हाईवे से ही उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। साथ ही कट को भी बंद कर दिया। उधर, कुमराला चौकी पर भी तिगरी की ओर जाने वाले वाहन रोक दिए गए।
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व की गई है। वहीं, गजरौला-धनौरा मार्ग भी वनवे कर दिया गया है। इंदिरा चौक से धनौरा की ओर जाने वाले वाहनों को बस्ती या फिर खादगुर्जर की ओर से भेजा जा रहा है। इस कारण गजरौला में जाम के हालत बन रहे हैं। उधर, हाईवे पर दिल्ली से मुरादाबाद की दिशा में जा रहे, जो वाहन लक्ष्मी नगर के सामने हाईवे के कट से उतरकर सर्विस रोड से होकर चौपला आते थे, उनको भी रोक दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, मुरादाबाद से दिल्ली की दिशा में जाने वाले जो वाहन भानपुर खालसा वाले फ्लाईओवर पर चढ़ने की बजाय कट से सर्विस रोड होकर नगर या चौपला की ओर आते थे, उनको भी पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। साथ ही रविवार दोपहर बाद कट बंद कर दिया गया और पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। कुमराला चौकी के सामने भी पुलिस ने बैरियर लगा दिया। जिससे कोई वाहन धनौरा मार्ग से आ रहे कांवड़ियों के बेड़े में न घुस सके। इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed