{"_id":"5d4f07928ebc3e6d1b74014b","slug":"kanwar-yatra-jpnagar-news-mbd3182146163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर उमड़ा कांवड़ियों का रैला, फिजा में गूंज रहा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर उमड़ा कांवड़ियों का रैला, फिजा में गूंज रहा हर-हर महादेव
विज्ञापन
अमरोहा ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का रैला जब जोया पहुंचा तो कुछ इस तहर का नजारा बन ?
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कल सावन का आखिरी सोमवार है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट से मुरादाबाद तक का हाईवे शनिवार को केसरिया रंग में रंगा नजर आया। ब्रजघाट गंगा पुल से कांवड़ियों के जत्थे कांवड़ लेकर जय भोले की करते हुए मुरादाबाद और रामपुर की तरफ कूच कर रहे थे। कांवड़िये कंधों पर कांवड़ लिए जय भोले की, बम-बम, हर-हर के उदघोष करते हुए चल रहे हैं। जत्थों के साथ ट्रक, डीसीएम और अन्य छोटे वाहनों पर देवी-देवताओं की झांकी सजी हुई हैं। उनमें लगे डीजे और साउंड सिस्टम पर भगवान शिव शंकर के गीत गूंज रहे हैं। इनकी आवाजाही से नेशनल हाईवे शिवमयी दिखाई दे रहा था।
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मंदिर और शिवालयों में जलाभिषेक करने को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। जो ब्रजघाट की गंगा की जलधारा से कांवड़ भरकर अपनी मंजिल की और लौट रहे हैं। ब्रजघाट से मुरादाबाद तक नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों का कब्जा हो गया है। हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। हर उम्र वर्ग के शिवभक्त उमंग और उत्साह के साथ कांवड़ लाते दिख रहे हैं। भगवान महादेव को प्रिय श्रावण माह अब अंतिम दौर में है। बच्चे, किशोर, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं हर उम्र के शिवभक्त कांवड़ लेकर तेजी से कदम बढ़ाते चल रहे हैं। कांवड़ियों के आवागमन से हाईवे केसरिया हो गया है। कांवड़ कंधे पर रखकर शिवभक्त भगवान भोले की उमंग को तन-मन में भरकर झूमते हुए चलते जा रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही ब्रजघाट से लेकर, गजरौला, रजबपुर, जोया होते कांवड़ियों का रैला मुरादाबाद ओर बढ़ता जा रहा है। कांवड़ियों की सेवा के लिए लोगों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगा रखे हैं। वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।
महबूब अली ने किया कांवड़ियों का स्वागत
अमरोहा। अमरोहा सदर विधायक महबूब अली ने जोया चौराहे पर कांवड़ियों का फूलों से स्वागत कर सौहार्द की मिसाल पेश की। इस दौरान शिवभक्तों को कोल्डड्रिंक पिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान एमएलसी परवेज अली व अन्य समर्थक मौजूद रहे।