फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwar Yatra: Heavy vehicles banned on highway, Delhi-Moradabad lane handed over to Kanwariyas

कांवड़ यात्रा : हाईवे पर भारी वाहन प्रतिबंधित, दिल्ली-मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के हवाले

Sat, 19 Jul 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 19 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Heavy vehicles banned on highway, Delhi-Moradabad lane handed over to Kanwariyas
अमरोहा। हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर पुलिस तैनात है। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती देखकर शुक्रवार रात दस बजे हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। इसके चलते भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों के डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


हाईवे वन वे करने से साथ मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के छोटे वाहनों को निकाला जा रहा है। जबकि दिल्ली से मुरादाबाद लेन को कांवड़ियों के हवाले कर दिया गया है। यह व्यवस्था सोमवार दोपहर तक लागू रहेगी। इसके बाद कांवड़ियों की भीड़ के आधार पर 23 जुलाई को शिवरात्रि के व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से एएसपी ने अधीनस्थों को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं। एएसपी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ कम रही। इसके चलते प्रस्तावित रूट डायवर्जन को लागू नहीं किया गया था। लेकिन, रात करीब दस बजे कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रोडवेज व निजी बसों, कंटेनर, ट्रक, डीसीएम व अन्य भारी वाहनों को रूट प्लान के तहत वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। इसके अलावा कार, पिकअप और अन्य छोटे वाहन मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलते रहेंगे। इस लेन पर दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन भी चलेंगे। जबकि दिल्ली हाईवे की मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed