{"_id":"68717208860231d06101b069","slug":"kanwar-yatra-force-deployed-at-100-places-diversion-may-happen-on-highway-tonight-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143567-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : 100 स्थानों पर फोर्स, हाईवे पर आज रात को हो सकता है डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : 100 स्थानों पर फोर्स, हाईवे पर आज रात को हो सकता है डायवर्जन
Sat, 12 Jul 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए करीब 100 स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। हालांकि, शुक्रवार को भी हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ नहीं रही। इसके चलते हाईवे पर यातायात सुचारू रहा। देर रात तक हाईवे की दोनों लेन पर वाहन दौड़ते रहे। पुलिस के मुताबिक कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर शनिवार रात से हाईवे पर रूट डायवर्जन किया जा सकता है। सुरक्षा के लिहाज से डीएम, एसपी और एएसपी ने अधीनस्थों को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं।
एएसपी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर 100 जगह पुलिसकर्मी तैनात किए है। शुक्रवार को भी हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ नहीं रही। इसके चलते प्रस्तावित रूट डायवर्जन को लागू नहीं किया गया है। हालांकि, कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर शनिवार रात से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर रोडवेज व निजी बसों, कंटेनर, ट्रक, डीसीएम व अन्य भारी वाहनों को रूट प्लान के तहत वैकल्पिक के लिए डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा कार, पिकअप और अन्य छोटे वाहन मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलते रहेंगे। इसी लेन पर दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन भी चलेंगे। जबकि दिल्ली हाईवे की मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित है।