फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwar Singh won and Danish Ali lost

Amroha News: कंवर सिंह जीते तो दानिश अली को मिली हार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Singh won and Danish Ali lost
अमरोहा। जनता ने भाजपा प्रत्याशी अमरोहा में एक और मौका दिया है। लोकसभा सीट पर हुए कड़े मुकाबले के बीच भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने 28670 वोटों से जीत हासिल की। कंवर सिंह को 476506 वोट मिले। जबकि, उनके प्रतिद्वंद्वी रहे मौजूदा सांसद व गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर दानिश अली को 447836 मत मिले। जबकि, तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी 164099 हासिल हुए। मतगणना शुरू होने के बाद से ही भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर में मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। कुछ ही देर में चक्रवार मतों का रुझान सामने आने लगा। शुरुआत से ही कंवर सिंह तंवर व दानिश अली के बीच कड़ा मुकाबला नजर आया। कभी दानिश तो कभी कंवर सिंह बढ़त बनाते दिखे। हालांकि, इस बीच दानिश अली को नौवें और दसवें चक्र में 20 हजार से अधिक बढ़त भी मिली, लेकिन मतगणना की प्रक्रिया बढ़ने के साथ आंकड़ा कम होता चला गया।
विज्ञापन

बाद में भाजपा प्रत्याशी ने 20वें चक्र से ही 11 हजार से अधिक की बढ़त बनानी शुरू कर दी। आखिर में उनकी बढ़त 25 हजार से अधिक पहुंच गई। 28वें चक्र के बाद कंवर सिंह तंवर को जीत हासिल हुई। उन्हें 476506 वोट मिले। जिला अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं दानिश अली को 447836 मत प्राप्त हुए। वहीं, बसपा प्रत्याशी डॉ. मुजाहिद हुसैन 164099 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि इस बार चुनाव में भाजपा, कांग्रेस व बसपा समेत 12 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दूसरी बार सांसद बनने को मिला मौका
भाजपा ने लगातार तीसरी बार कंवर सिंह तंवर को मैदान में उतारा था। पहली बार 2014 में लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े। उन्हें कंवर सिंह तंवर में 528880 वोट मिले थे। उन्होंने सपा की हुमैरा अख्तर को हराया था। हुमैरा को 370666 वोट मिले थे। वहीं, 2019 में फिर से वह भाजपा चुनाव लड़े। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बसपा से दानिश अली ने 63244 वोटों से हराया दिया था। तंवर को 537834 तो दानिश को 601082 वोट मिले थे। 2024 में तीसरी बार चुनाव लड़े और जीत हासिल की।
------
किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
प्रत्याशी दल मिले वोट
कंवर सिंह तंवर भाजपा 476506
कुंवर दानिश अली कांग्रेस 447836
डॉ. मुजाहिद हुसैन बसपा 164099
सुहैल हुसैन अखिल भारतीय परिवार पार्टी 2504
काशिफ हुसैन निर्दलीय 679
कुमदेश कुमार निर्दलीय 635
कुशाग्र निर्दलीय 858
जीतपाल राणा निर्दलीय 2556
दानिश निर्दलीय 3617
नईमुद्दीन निर्दलीय 1004
नरेंद्र सिंह निर्दलीय 1779
सुरेश निर्दलीय 2717
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed