{"_id":"68716e06ba178c88ca0d27ca","slug":"kanwadis-created-a-ruckus-after-being-told-that-there-was-egg-gravy-in-the-food-the-matter-turned-out-to-be-a-transaction-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-143556-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खाने में अंडा तरी बता कांवड़ियों का हंगामा, लेनदेन का निकला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खाने में अंडा तरी बता कांवड़ियों का हंगामा, लेनदेन का निकला मामला
Sat, 12 Jul 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। ढाबे पर खाने में अंडे की तरी होने के शक में कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को समझा कर शांत किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ढाबे में जांच की तो अंडे की पुष्टि नहीं हुई। बाद में खाने के रुपये के लेनदेन का विवाद निकला।
संभल के हजरत नगर गढ़ी निवासी कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को ब्रजघाट गंगा से जल भरकर गंतव्य को रवाना हुआ। कांवड़िये ख्यालीपुर ढाल पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। बताया जा रहा है कि सब्जी में खट्टापन अधिक था। इस बीच कावड़ियों ने अंडे की तरी बताते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने फोन कर पुलिस बुला ली।
सूचना पाकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंच गई। पुलिस के सामने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ढाबे का भोजन चेक किया। टीम ने अंडे की तरी होने से इन्कार किया। बताया कि मसालों की अधिकता और टमाटर के कारण खट्टेपन की बात कही। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि भोजन के चेकिंग में अंडे आदि की पुष्टि नहीं हुई है। पांच सौ रुपये के करीब का खाना था। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।