फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kanwad yatra in hasanpur

सड़कों पर हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
kanwad yatra in hasanpur
हसनपुर सेवा शिविर में मौजूद शिवभक्त। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिवभक्त आ रहे हैं। बुधवार को हजारों की तादाद में शिवभक्त हसनपुर से सेवा शिविरों में जलपान के बाद गंतव्य की ओर निकले। यह सिलसिला लगातार जारी है। सड़कों पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाशिवरात्रि का त्योहार है। शिवालयों में श्रद्धालु और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। भारी तादाद में शिवभक्त कंधे पर महादेव की कांवड़ और जल लेकर गंतव्य की ओर चले जा रहे हैं। हर उम्र वर्ग के शिवभक्त कांवर लाते दिखाई दे रहे हैं। जगह-जगह शिव भक्तों की सेवा के लिए लोगों ने शिविर लगाए हुए हैं। जिनमें श्रद्धालु जलपान और विश्राम आदि के बाद अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। शिव भक्तों का आने का सैलाब गुरुवार को और अधिक हो जाएगा। नगर में ब्लॉक चौराहे समेत अन्य कई स्थानों पर स्थित सेवा शिविर में भजनों पर कलाकार डांडिया नृत्य कर रहे हैं। जिनके साथ भोले के भजनों पर शिवभक्त भी थिरक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed