फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kangna

करणी सेना ने जलाया महाराष्ट्र सरकार का पुतला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
kangna
हसनपुर में महाराष्ट्र सरकार का पुतला जलाते हुए। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर(अमरोहा)। अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से गुस्साए करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला जलाया। कहा कि इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई से करणी सेना के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गुरुवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना संगठन की ओर से अतरासी चौराहा पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला जलाया गया। मंडल सचिव डब्ल्यू सिंह चौहान ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच सीबीआई से कराने की मांग और इस मामले में खुलकर बोलने के बदले महाराष्ट्र सरकार अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। मुंबई में कंगना का ऑफिस तुड़वाया गया है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। मंडल कार्यकारिणी सदस्य लवी चौहान ने कहा की शिवसेना नेता संजय राउत ने महिलाओं के प्रति गलत टिप्पणी की है। जिसकी निंदा की जाती है। महिलाओं के प्रति ऐसी सोच रखने वाले किसी को क्या न्याय देंगे। महाराष्ट्र के पालघर में संतों की हत्या के मामले में भी महाराष्ट्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठते हैं। इस मौके पर मनोज चौहान, प्रिंस चौहान, तनुज चौहान, विक्रांत चौहान, उमेश चौहान, हिमांशु चौहान, वीरेंद्र सिंह, ऋषि चौहान, अमित चौहान, बबलू राणा, जोगेंद्र राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed