फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kamal Amrohi... whose name also made a mark in Bollywood

Amroha News: कमाल अमरोही... बाॅलीवुड में भी लहराया जिनके नाम का परचम

Mon, 20 Jan 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 20 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kamal Amrohi... whose name also made a mark in Bollywood
कमाल अमरोही
अमरोहा। यूं तो अमरोहा से आने वाली शख्सियतों ने देश-विदेश में अपना झंडा बुलंद कर अमरोहा को एक नई पहचान दी है, लेकिन यहां की तंग गलियों से निकलकर बॉलीवुड में अपने निर्देशन, डायलॉग और गीत लेखन से सैयद अमीर हैदर यानी कमाल अमरोही ने शहर का जो नाम रोशन किया। वह आज भी उनको यहां के लोगों के दिलों में जिंदा रखे हुए है।
विज्ञापन

हालांकि, अमरोहा में उनका पुश्तैनी मकान ही अब उनकी आखिरी निशानी है, जहां उनके जीवन से जुड़ी कई चीजें उनके स्वर्णिम दौर को याद दिलाती हैं। 17 जनवरी 1918 को अमरोहा मोहल्ला लकड़ा में सैयद अनीस हसन हिलाल के घर एक बच्चे का जन्म हुआ। नाम रखा गया सैयद अमीर हैदर। बचपन के शुरुआती दौर से इस बच्चे को लेखन और गीत लिखने की लगन लग गई। कई पत्रिकाओं का संपादन भी किया। युवावस्था तक आते-आते सैयद अमीर हैदर ने अपने काम से ऐसा कमाल किया कि दुनिया उनको कमाल अमरोही के नाम से जानने लगी। खुद के साथ-साथ उन्होंने अमरोहा को भी एक अलग पहचान दिलाई।
विज्ञापन

बॉलीवुड में दस्तक दी तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई फिल्मों के संवाद लेखन व गीत लिखकर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी थी। जिस तरह के संवाद उन्होंने लिखे, ऐसे संवाद बॉलीवुड में पहले कभी नहीं लिखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा में पुश्तैनी मकान एक मात्र निशानी
अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा में आज भी उनका पुश्तैनी मकान है। अमरोहा के लिए यह मकान उनकी इकलौती यादगार है। इसकी देखरेख करने वाले शख्स का भी इंतकाल हो गया है। उनकी बेटी सैयदा रूखसार अमरोही अक्सर इस मकान पर आकर अपने बाबा के साथ गुजारे लम्हों को तरोताजा करती हैं। उनके जीवन से जुड़ी कई यादगार चीजें आज भी इसी मकान में सलामत रखी हुई हैं।
बाबा के नाम पर हो कोई यादगार निर्माण
भले ही कमाल अमरोही ने देश-दुनिया से इस शहर की पहचान कराई हो। लेकिन आज उनके पुश्तैनी मकान के अलावा इस शहर में उनसे जुड़ी कोई और पहचान नहीं है। उनकी बेटी सैयदा रुखसार अमरोही को भी इस बात का दर्द सालता है कि उनकी याद में अमरोहा में कोई स्वागत द्वार अथवा सड़क का नामकरण नहीं हो सका। वह कहती हैं कि स्थानीय प्रशासन को इस बारे में पहल करनी चाहिए। जिससे आने वाली पीढ़ी भी उनके नाम और काम काे याद रख सके।
देश में रहकर काम करने को दी तवज्जो
सैयदा रूखसार अमरोही बताती हैं कि बाबा को अपने शहर और वतन से बेइंतहा लगाव था। यही वजह थी कि उस वक्त आजादी के बाद हुए बंटवारे में उनके खानदान के दूसरे लोग पाकिस्तान चले गए, तब उन्होंने अपने देश व शहर में रहकर ही काम करने को तवज्जो दी।

रूपहले पर्दे पर दिखेगी कमाल की कहानी

बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाले कमाल अमरोही के जीवन से जुड़ी कहानी जल्द ही रूपहले पर्दे पर दुनिया के सामने होगी। उनकी बेटी बताती हैं कि बाबा के जीवन पर जल्द ही फिल्म का निर्माण शुरू किया जाएगा। जिसकी तैयारियां चल रही है। फिल्म में कौन किरदार होंगे, इस पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।
प्रमुख फिल्में
- मुगल-ए-आजम
- पाकीजा
- महल
- दायरा
- रजिया सुल्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article