फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kalash-Akhand Jyoti immersion yatra taken out with great pomp

Amroha News: धूमधाम से निकाली कलश-अखंड ज्योति विसर्जन यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Kalash-Akhand Jyoti immersion yatra taken out with great pomp
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

श्री कल्कि धाम को समर्पित तीन दिवसीय नवग्रह हवन व सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा संपन्न होने पर कलश और अखंड ज्योति यात्रा निकाली गई। 121 कलश व अखंड ज्योति विधि विधान से पूजन कर गंगा में विसर्जित कर सुख समृद्धि की कामना की।
क्षेत्र के गांव मनौटा स्थित त्रिमूर्ति शेषधाम आश्रम पर श्री कल्कि धाम को समर्पित तीन दिवसीय नवग्रह हवन किया गया। इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसका समापन सोमवार रात हो गया। मंगलवार सुबह गंगा जल में 121 कलश विसर्जन के लिए यात्रा निकाली गई। इसमें 121 महिलाएं एवं युवतियां और बालिकाएं कलश लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली व विभिन्न वाहनों में सवार थीं। वह भजन गाती चल रही थीं।
विज्ञापन

आश्रम के महामंडलेश्वर व अध्यक्ष सप्त ऋषि अखाड़ा मनोज दास महाराज हाथ में अखंड ज्योति लेकर साधु-संतों और अनुयायियों के साथ पैदल चल रहे थे। धूमधाम से निकाली गई कलश विसर्जन यात्रा के आगे श्रद्धालु व अनुयायी भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। गजरौला क्षेत्र में प्रवेश करते ही विसर्जन यात्रा को इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने पुलिस के साथ सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। तिगरी में गंगा तट पर विधि विधान से पूजन कर कलश और अखंड ज्योति गंगा में विसर्जित कर पतित पावनी से सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान हरनाम दास महाराज, चरन दास महाराज, रामौतार पुरी, बच्चादास महाराज, बबलू उर्फ सुनील कुमार, सुनील चौहान, ब्रजपाल जाटव, अनूपी देवी, पूनम देवी, हरपाली देवी, मुन्नी देवी, अमित अंबावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed