फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kailash goes to the room just after eating

बस भोजन करने ही कमरे पर जाता है कैलाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kailash goes to the room just after eating
एमबीबीएस अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा गजरौला का युवक यूक्रेन में बदले हालात के बीच बीते कई दिन से बस भोजन करने ही कमरे पर जाता है। दहशत के मारे अधिकांश समय बेसमेंट में ही छिपकर रहता है। परिजनों से उसने बताया कि कमरे पर आते जाते भी डर लगता है।
विज्ञापन

गजरौला के सुल्तानपुर का 28 वर्षीय युवक कैलाश यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। उसका अंतिम वर्ष है। बीते कई दिन से रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद बदले हालात के कारण वह फंस गया है। उसके पिता नरोत्तम सिंह, माता राजो देवी, भाई सुरेंद्र व राकेश का कहना है कि वह चाहते हैं कि किसी भी तरह कैलाश अपने घर लौट आए। लेकिन तमाम अड़चन सामने आ रही हैं। हम यहां चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कारण यहां से कुछ नहीं होना है। जो भी होगा यूक्रेन से ही होगा। परिजनों ने कैलाश के हवाले से बताया कि वह बेहद डरा हुआ है। बताया कि कैलाश और उसके आस पास रहने वाले सभी छात्र खासे दहशत में हैं। भोजन करने ही कमरे पर जाते हैं। इसके बाद बेसमेंट में आकर छिप जाते हैं। कमरे तक आते जाते भी डर लगता है। जिससे चिंतित परिजन दिन में उसे कई-कई बार कॉल कर कुशल क्षेम लेते हैं। बात नहीं होती तो परिजन किसी अनहोनी की आशंका के चलते दहशत में डूब जाते हैं। यूक्रेन के खारकीव शहर पर हमले के परिणाम पर ही उनकी निगाह रहती है।
विज्ञापन

बेटा सकुशल अपने घर लौटा खुदा का लाख लाख शुक्र
गजरौला। इलाके के गांव कटाई निवासी शब्बू खां का 19 वर्षीय बेटा सुहैल खां एमबीबीएस करने यूक्रेन गया था, लेकिन दस दिन बाद ही हालात बिगड़ गए। रूस के हमले के बाद जहां सुरक्षित होने के बावजूद सुहैल खासा डर गया था। उसके परिजन भी घबरा गए थे। रविवार की सुबह नौ बजे फ्लाइट से वह दिल्ली पहुंचा। यहां से कार द्वारा अपने घर आया। अब यूक्रेन में और बिगड़े हालातों और लगातार आ रहीं डरावनी वीडियो को देख सुहैल खां के पिता शब्बू खां का कहना है कि खुदा का लाख लाख शुक्र है। उनका बेटा सकुशल घर लौट आया। अब रोजाना बिगड़ रहे हालातों के बीच वहां से लौटना मुश्किल था। यूक्रेन में फंसे छात्रों की पिटाई की टीवी पर वीडियो देख और परेशानी सुन उनका कलेजा पसीज रहा है। पढ़ाई करने गए छात्र बड़े मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed