फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kailasa's former head missing, bike found lying near a banquet hall

Amroha News: कैलसा के पूर्व प्रधान लापता, एक बैंक्वेट हॉल के पास पड़ी मिली बाइक

Sun, 04 Jun 2023 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 04 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kailasa's former head missing, bike found lying near a banquet hall
अमरोहा। शुक्रवार शाम मुरादाबाद में परिचित से मिलकर घर लौट रहे कैलसा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अचानक लापता हो गए। उनकी बाइक क्षेत्र के ही एक बैंक्वेट हॉल के पास पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के कैलसा में सोमपाल सिंह का परिवार रहता है। जाट बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले सोमपाल सिंह पेशे से किसान हैं। उनके 40 वर्षीय बेटे सुरेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा दो बेटे हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह वर्ष 2017 में गांव के प्रधान चुने गए थे। जबकि इस बार अनुसूचित जाति में सीट जाने के कारण वह चुनाव से दूर रहे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को सुरेंद्र सिंह बाइक से मुरादाबाद गए थे। यहां अपने परिचित से मुलाकात करके शाम को घर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में अचानक लापता हो गए। रात में घर नहीं पहुंचे। शनिवार की सुबह उनकी बाइक क्षेत्र के ही राणा बैंक्वेट हॉल के निकट पड़ी मिली। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शनिवार की देर शाम तक पूर्व प्रधान का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। हालांकि परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश होने से इंकार किया है। कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि सुरेंद्र सिंह कहां गए थे, इससे उनकी रंजिश चल रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उनके फोन की लोकेशन और सीडीआर भी निकाली जा रही है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed