{"_id":"68ed65ed47815f4cb20bfbe7","slug":"kaif-and-pooja-won-the-100m-race-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-149665-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 100 मीटर दौड़ में कैफ और पूजा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 100 मीटर दौड़ में कैफ और पूजा ने मारी बाजी
Tue, 14 Oct 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के मिनी स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करत
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की 27वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में नौ संकुलों के स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में मोहम्मद कैफ व बालिका वर्ग में पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को डीएम ने मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंडर-19 वर्ग में बादशाहपुर संकुल के मोहम्मद कैफ ने व हसनपुर संकुल के नितिन कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में हसनपुर संकुल के नितिन कुमार पहले व अंडर- 14 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में धनौरा संकुल के शिवम कुमार पहले व गंगेश्वरी संकुल के अनमोल दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बादशाहपुर संकुल की नालाक्षी पहले व धनौरा संकुल की वंशिका दूसरे स्थान पर रही।
अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गंगेश्वरी संकुल की पूजा पहले व नारंगपुर संकुल की संध्या दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में बसंत कुमार गोला में बाजी मारी। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम निधि गुप्ता वत्स व डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने दीप जलाकर कर किया। इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी जानवी यादव ने शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर संयोजक डॉ. जीपी सिंह, सहसंयोजक चारू शर्मा प्रधानाचार्य, जिला क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव विजय सिंह, प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लवीश ने 400 मीटर रिले दौड़ में जीता स्वर्ण
जोया। सिख इंटर कॉलेज के छात्र लवीश ने भुवनेश्वर में 10 से 12 अक्तूबर तक चली जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उड़ीसा के भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
लवीश सिख इंटर काॅलेज नारंगपुर के छात्र हैं। यह उनका नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला पदक है। लवीश के पिता बालकिशन सिंह ने बताया कि वह बहुत मेहनत से तैयारी करते हैं। सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर के एथलेटिक्स कोच रणदीप सिंह ने बताया कि नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर की रिले दौड़ में भी लवीश ने उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मिनी स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालय की क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत में डीएम निधि गुप्ता वत्स, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने लवीश को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह, शारीरिक शिक्षक बक्शिंदर सिंह, सचिन कुमार, खजान सिंह, कोच रणदीप सिंह आदि मौजूद रहे।