फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kabra bijju

जंगल से कब्र बिज्जू बांधकर गांव ले आया किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
kabra bijju
हसनपुर(अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव में किसान कब्र बिज्जू को रस्सी से बांधकर गांव ले आया। अनोखा जानवर गांव में आने की बात सुनकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने कब्र बिज्जू को अपने कब्जे में ले लिया और फिर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि मंगलवार दोपहर को गांव माछरा भगवानपुर निवासी किसान महेश सिंह अपने खेत पर फसलों की सिंचाई कर रहे थे। रास्ते में पानी का पाइप दबा हुआ है। जिससे होकर पानी दूसरे खेत में जाता है। पानी का बहाव पाइप से कम आने पर किसान ने नीचे की तरफ झुककर देखा तो उसमें नेवले जैसा कोई जानवर दिखाई दिया। किसान ने डंडा की मदद से रस्सी से उसका पैर बांध लिया और बाहर खींच लिया। देखा तो वह अनोखा जानवर था, नेवले के आकार से काफी बड़ा। किसान उसे खींचकर गांव में ले आया। गांव में अनोखा जानवर आने की बात सुनकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्राम प्रधान अमरपाल सिंह चौहान ने इसकी जानकारी वन विभाग के अफसरों को दी। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के सदस्यों ने जानवरों को देखकर उसे कब्र बिज्जू होने की पुष्टि की। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई और जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed