{"_id":"6a135b37e228e1be09038594","slug":"jyeshtha-ganga-dussehra-today-routes-of-heavy-vehicles-diverted-tight-security-arrangements-at-the-ghats-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-164454-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ज्येष्ठ गंगा दशहरा आज, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ज्येष्ठ गंगा दशहरा आज, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
अमरोहा। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के मद्देनजर जिले में व्यापक यातायात और सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रविवार शाम आठ बजे से विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया। ट्रक, कंटेनर, डीसीएम समेत सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है, जबकि जरूरत पड़ने पर सोमवार को छोटे वाहनों और रोडवेज बसों का रूट भी बदला जा सकता है।
एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 25 मई को ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर जिले के ब्रजघाट, तिगरी धाम, धनौरा के सीपिया घाट, हसनपुर के पूठ घाट, पौरारा, सिरसा और जल्लोपुर घाटों पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
डायवर्जन व्यवस्था के तहत ट्रक, कंटेनर, निजी बसों और अन्य भारी वाहनों को हाईवे से हटाकर वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जा रहा है, ताकि नेशनल हाईवे पर दबाव कम किया जा सके। हालांकि कार, पिकअप, रोडवेज बस, दूध, फल, सब्जी, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों को फिलहाल आवागमन की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को भी पूरी तरह छूट रहेगी। पुलिस प्रशासन ने हाईवे और प्रमुख संपर्क मार्गों पर जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। घाटों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। इसके अलावा भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक संचालन के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।
एएसपी ने कहा कि यदि सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक बढ़ती है और जाम की स्थिति बनती है, तो रोडवेज बसों और हल्के वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। जरूरत पड़ने पर कुछ समय के लिए जीरो ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और पुलिस व प्रशासन के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।