फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   JS and B.Ed examination held in Ramabai College

Amroha News: जेएस और रमाबाई कॉलेज में हुई बीएड की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
JS and B.Ed examination held in Ramabai College
अमरोहा/गजरौला। बीएड प्रवेश परीक्षा अमरोहा के जेएस कॉलेज और गजरौला के रमाबाई कॉलेज में आयोजित हो रही है। शनिवार को दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। विद्यार्थियाें को सघन चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया। दोनों केंद्रों पर एक ही पाली में परीक्षा हुई।
विज्ञापन

जेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बीएड की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। कॉलेज में शहीद भगत सिंह कॉलेज, अब्दुल रज्जाक, वसीम तुर्की , नायाब अब्बासी, हाशमी गर्ल्स, श्री राम कॉलेज, तुर्की कॉलेज, डीएनएस एकेडमी और डीएसएम कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। शनिवार को दूसरे दिन सुबह की पाली में परीक्षा हुई। कॉलेज में 805 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सुबह सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन

उधर, गजरौला के रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय को बीएड की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें जिले भर के नौ कॉलेजों के बीएड के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 705 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए नामांकित हैं। शनिवार को दूसरे दिन की परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई। जिसको नकल विहीन कराने के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नम्रता वर्मा अपने साथ डॉ. श्वेता अग्रवाल, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. रीना रस्तोगी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. आईडी सिंह को साथ लेकर गेट पर डट गईं। एक-एक परीक्षार्थी की सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed