{"_id":"582376284f1c1b6729b397a8","slug":"joya-tol-plaza-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोया टोल प्लाजा पर हंगामा, दिनभर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोया टोल प्लाजा पर हंगामा, दिनभर लगा रहा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हजार और पांच सौ का नोट बंद होते ही मंगलवार आधी रात से ही जोया टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। पांच सौ और हजार का नोट न लेने पर टोल को लेकर वाहन चालकों की टोल कर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे की स्थिति बनी रही। हंगामे की सूचना पर पुलिसकर्मी मुस्तैद किए गए। बुधवार शाम चार बजे तक जोया टोल प्लाजा पर वाहन रेंग-रेंग कर निकले। शाम चार बजे के बाद टोल फ्री किए जाने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हजार और पांच सौ रुपये का नोट बंद कर दिया है। मंगलवार की आधी रात्रि से यह आदेश प्रभावी हो गया है। इस आदेश के प्रभावी होते ही रात से ही जोया टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई थी।
एक हजार और पांच सौ का नोट न लिए जाने के कारण वाहनों की घंटों में लाइन में खड़ा रहना पड़ा। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वाहनों में बैठे मुसाफिरों को परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान वाहन चालकों की टोल कर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई, हंगामे की स्थिति बनी रही। व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
पूरे दिन टोल प्लाजा पर जाम के चलते नेशनल हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग के गुजरे। शाम चार बजे के बाद टोल फ्री किया गया। टोल फ्री होते ही जाम से निजात मिली। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। नेशनल हाईवे पर वाहनों ने फर्राटा भरा। ग्यारह नवंबर तक टोल फ्री रहेगा।