{"_id":"684743d43687ddf77704bbdc","slug":"joint-secretary-of-central-government-will-be-on-a-two-day-tour-from-today-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-141499-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव
Tue, 10 Jun 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला मंगलवार से जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह जलशक्ति अभियान कैच द रेन के अंतर्गत जल संचयन व जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों की समीक्षा करेंगे।
साथ ही जोया ब्लाॅक के गांव इकौंधा व हसनपुर तहसील के गांव चंदनपुर खादर में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। निरीक्षण की तैयारियों को पूरा करने के लिए सीडीओ ने अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए है।
जल जीवन मिशन के तहत जिलेभर में हर घर जल योजना चलाई गई थी। तालाबों की खोदाई आदि का काम भी जल संचयन के लिए हुआ था। सरकार की ओर से चलाई जा रही कैच द रेन योजना के तहत भी कई कार्यों को पूरा किया गया। अब केंद्र सरकार इन कार्यों की समीक्षा करा रही है।
विज्ञापन
इसके तहत हुए कार्यों का जायजा लेने के लिए आज केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अमित शुक्ला जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे।