फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jitendra Saini was elected unopposed as the branch representative of the Land Development Bank.

Amroha News: जितेंद्र सैनी निर्विरोध भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि चुने गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Jitendra Saini was elected unopposed as the branch representative of the Land Development Bank.
मंडी धनौरा। भाजपा के जितेंद्र सैनी का उत्तर प्रदेश ग्राम्य सहकारी बैंक का निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि चुना जाना तय है। मंगलवार को हुए नामांकन में एकमात्र नामांकन उनके द्वारा ही कराया गया था। नामांकन की समय सीमा निकलते ही समर्थकों ने जितेंद्र सैनी का फूलमाला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम्य सहकारी विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि के लिए मंगलवार को ब्लॉक में नाामांकन था। शाखा प्रतिनिधि के चुनाव के लिए कई लोग तैयारी कर रहे थे। ग्राम मोहनपुर निवासी भाजपा नेता जितेंद्र सैनी भी प्रबल दावेदार थे। जितेंद्र सैनी काफी समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। पिछले साल वह पार्टी के बछरायूं मंडल अध्यक्ष बनते बनते रह गए। पार्टी की ओर से शाखा प्रतिनिधि पद के लिए उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी गई। मंगलवार की दोपहर दो बजे उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन की समय सीमा तीन बजे तक एकमात्र नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। उनके निर्विरोध निर्वाचन होने पर समर्थकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक राजीव तरारा, शुभम शर्मा, महकपाल सिंह, नरेंद्र जाटव, नरेंद्र कटारिया, अरूण रस्तौगी, जितेंद्र प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed