{"_id":"5f860d968ebc3e5be4509ede","slug":"jila-panchayat-gajraula-news-mbd365954780","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल और स्टेट हाईवे किनारे शौचालय बनाएगी जिला पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल और स्टेट हाईवे किनारे शौचालय बनाएगी जिला पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। नौगांवा सादात में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए जनपद में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद जिला पंचायत दिल्ली-लखनऊ हाईवे और बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे पर जनपद अमरोहा की सीमा में सार्वजनिक शौचालयों और गांवों से बाहर नाले तक पानी निकासी के लिए सीवरेज (नालों) का निर्माण कराएगी। इसके लिए 15 वें वित्त आयोग से तीन करोड़ तीस लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। इतना ही नहीं जनपद भर में कुल 18 करोड़ रुपये से डामर की सड़कों का निर्माण भी होगा। इसके लिए भी इतनी ही राशि जिला पंचायत के खाते में आ चुकी है।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी एवं उनके पति भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर अमरोहा जनपद की सीमा में रजबपुर में लगने वाले बाजार, जलालपुर कलां में फ्लाईओवर की साइड में, गजरौला में और स्टेट हाईवे पर मंडी धनौरा रोड पर गांव फत्तेहपुर छीतरा स्थित किसान भवन, चुचैलाकलां और हसनपुर रोड के साथ ही चीनी मिलों के निकट भी सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए डीपीआरओ से स्थानों की सूची देने को कहा गया है। इसके अलावा गांवों में गांव से बाहर तक सीवरेज लाइन (नालों) का निर्माण भी कराया जाएगा। इन कार्यों के लिए 15 वें वित्त आयोग से तीन करोड़ तीस लाख-तीन करोड़ तीस लाख की राशि अवमुक्त हो चुकी है। भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आचार संहिता समाप्त होते ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।