फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jigsaw machine found running illegally, case against two brothers

अवैध रूप से चलती मिली आरा मशीन, दो भाइयों पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jigsaw machine found running illegally, case against two brothers
वन विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से संचालित आरामशीन को पकड़ लिया। इस पर प्रतिबंधित पेड़ों की चिराई की जा रही थी। टीम ने आरा मशीन को उखेड़कर अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि दोनों भाइयों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्ष का संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया इकबाल नगर का है। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राजीव वर्मा, वनरक्षक सुरेश राम के साथ जोया क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि मोहल्ला इकबाल नगर में अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन किया जा रहा है। जिस पर प्रतिबंधित पिलखन के दो पेड़ों की चिराई की गई है। यूकेलिप्टस के पेड़ों को भी चीरा गया है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर छापा मार दिया और रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान वन अधिकारियों ने आरा मशीन को उखड़वाकर कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि उप क्षेत्रीय वन अधिकारी की तहरीर पर सगे भाई नाजिम अली और कासिम अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed