{"_id":"67cdf91e4ae9e3b574047021","slug":"jewellery-and-cash-looted-from-bjp-leaders-wife-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-135795-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाजपा नेता की पत्नी से जेवर व नकदी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाजपा नेता की पत्नी से जेवर व नकदी लूटे
Mon, 10 Mar 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। भाजपा नेता की शिक्षामित्र पत्नी को कार में लिफ्ट देकर लूट की वारदात का मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। नगर के मुहल्ला होली चौक में अधिवक्ता सुरभित गुप्ता का परिवार रहता है। वह भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भी हैं।
उनकी पत्नी रेशू गुप्ता संविलियन विद्यालय शेखुपुर झकड़ी में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। रविवार शाम करीब 6 बजे रेशु गुप्ता अपनी दो बेटियों के साथ गजरौला जा रही थीं। वह ब्लॉक चौराहे पर रोडवेज बस के इंतजार में खड़ी हुई थी। बताते हैं कि इसी बीच कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया। रेशू गुप्ता ने बताया कि में कार में सवार बदमाशों ने उनसे दो सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र और 18 हजार रुपए नगद लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने रेशू गुप्ता और उनकी बेटियों को दीपपुर गेट पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए।
इसके बाद पीड़िता ने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घटना की छानबीन शुरू की गई पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।