फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   JE sexually exploits woman after trapping her in love, breaks up relationship with husband

Amroha News: जेई ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर किया यौन शोषण, पति से रिश्ता तुड़वाया

Wed, 04 Feb 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 04 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
JE sexually exploits woman after trapping her in love, breaks up relationship with husband
अमरोहा। बिजली बिल का बकाया वसूली अभियान के दौरान विभाग के जेई ने महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही पति से रिश्ता तुड़वाकर चार साल तक गजरौला में किराये के मकान में रिलेशनशिप में रहा। इस बीच महिला ने एक बेटे को भी जन्म दिया, लेकिन अब जेई उसे साथ रखने से मुकर गया है। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायती में कहा कि उसका पति बाहर मजदूरी करता था। इसी दौरान बिजली विभाग की ओर से बिल जमा करने के अभियान चलाया गया था। तभी जेई उसके घर आया था और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके पति से रिश्ते खत्म करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जेई गजरौला शहर में एक किराए के मकान में ले गया और करीब चार साल तक उसके साथ रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन, अब जेई उसे अपने साथ रखने से मना कर रहा है। वर्तमान में जेई की तैनाती हसनपुर तहसील क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 26 जनवरी को वह जेई से मिलने उसके जोया रोड स्थित सरकारी आवास पर गई थी। यहां जेई और उसकी पत्नी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा, मंगलवार को पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र आरोपी जेई और उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed