फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jayant Chaudhary in Amroha: Farmers demand is justified, solution should be found, alliance with BJP will be

अमरोहा में जयंत चौधरी: किसानों की मांग जायज.. निकलना चाहिए हल, भाजपा से गठबंधन का जल्द चलेगा पता

Fri, 23 Feb 2024 04:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 04:11 PM IST
सार

रालोद नेता जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा से गठबंधन का जल्द पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज मांगों का जल्द समाधान होना चाहिए। आंदोलन के दौरान किसी को भी नुकसान नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
Jayant Chaudhary in Amroha: Farmers demand is justified,  solution should be found, alliance with BJP will be
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों की जायज मांगों का हल निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा से गठबंधन का पता जल्द चल जाएगा। वह करीब ढाई महीने पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हकमपुर ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन


किसान आंदोलन को लेकर रालोद नेता ने कहा की उम्मीद है कि इसका जल्द ही कोई हल निकलेगा। दोनों तरफ से धैर्य की आवश्यकता है। हिंसा नहीं होनी चाहिए। किसानों की बात मानी जाएं। सत्यपाल मलिक के यहां सीबीआई के छापे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन


इस मामले में मलिक ने खुद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो मैं क्या दूंगा। कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर जयंत चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इससे पहले जयंत चौधरी रनोती पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह के आवास पर रुके थे। उन्होंने 24 दिसंबर की सड़क हादसे में जान लगाने वाले हेमपुर के प्रधान विशाल, राजन, मनोज के परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पपसरा के रहने वाले सपा नेता सुरजीत सिंह के आवास पर पहुंचे। इस दौरान जिला अध्यक्ष मानवीर चिकारा, उम्मेद सिंह, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, संभल जिलाध्यक्ष कैसर अब्बास, पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सचिन चौधरी, जनमसिंह, रामवीर सिंह, नरेश सिंह, मदनपाल सिंह, जयपाल सिंह, पप्पू प्रधान, करमवीर, कावींद्र प्रधान, प्रशान्त औलख, मास्टर सोरान सिंह, पुष्पेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed