{"_id":"57605b6b4f1c1b4a2511bca6","slug":"javed-abdi-ashfaq-ali-anuganva-sadat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना जावेद आब्दी ने ही फुंकवाए मेरे पुतले : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना जावेद आब्दी ने ही फुंकवाए मेरे पुतले : विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित नौगावां सादात तहसील का मानचित्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात तहसील भवन चयन को लेकर माननीय अब खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। कई दिनों से खामोशी अख्तियार किए बैठे क्षेत्रीय विधायक अशफाक अली खां ने मंगलवार को चुप्पी तोड़ दी। समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने मौलाना जावेद आब्दी पर निशाना साधा।
कहा कि तहसील भवन नगर से बाहर बनना जनहित में है। आरोप लगाया कि, इस मामले को लेकर मौलाना जावेद आब्दी ने ही मेरे पुतले फूंकवाए हैं। इसके बावजूद जिन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुए हैं, उन्होंने बहकावे में आकर ऐसा किया है। उन पर दर्ज रिपोर्ट वापस कराई जाएगी।
पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि बिजलीघर के आसपास तहसील का भवन नहीं बनाया जाना चाहिए। यह नगर की आबादी के बीच में आ रहा है, जिससे काफी परेशानियां होंगी। इसकी बजाय उसको अमरोहा नूरपुर मार्ग या फिर नौगावां धनौरा मार्ग पर बनवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अगर तहसील भवन नगर से बाहर बना तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। बताया कि, यह मामला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंच गया है। उन्होंने जनहित में भवन निर्माण का भरोसा दिलाया है।
समर्थकों से अनुरोध किया कि वह बेवजह ज्ञापन न दें। पुतला फूंकने वाले आपके नगर अध्यक्ष है, उन पर क्या कार्रवाई करेंगे... के सवाल पर विधायक बोले कि किसी फोटो या प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष नहीं हैं। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।