{"_id":"612a87c68ebc3e05fe6eab6b","slug":"janmasti-tomorrowo-jpnagar-news-mbd4007659143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल गोपाल को सजाने-संवारने खरीदी रंग-बिरंगी पोशाक, जन्माष्टमी कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल गोपाल को सजाने-संवारने खरीदी रंग-बिरंगी पोशाक, जन्माष्टमी कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी भी शुरू हो गई हैं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता और अन्य सार्वजनिक आयोजनों की मनाही रहेगी। लोग अपने घरों में खुशी से नंदोत्सव मनाएंगे। वहीं मंदिरों में शृंगार के लिए तैयारियां की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गया है। बाजारों में कन्हैया की पोशाक, सिंहासन, पालने और उनके स्वरूपों भरमार है। लोग तैयारी में जुटे है, मंदिरों की साफ-सफाई के कार्य चल रहे हैं।
जिले में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए खरीदारी को दिन भर बाजार में भीड़ उमड़ी रही। दुकानों पर जबर्दस्त भीड़ देखी गई। महिलाओं ने बाल-गोपाल के रूप को निखारने के लिए एक से बढ़कर एक पोशाक पसंद करती नजर आईं। लाल, नीली, काली, सुनहरी और चमकदार पोशाक खूब पसंद की गईं। मुकुट, बांसुरी, फूलों एवं मोतियों की मालाएं, लटकन खरीदी गईं। पालनों की भी खूब मांग रही। अब घर पर लड्डू गोपाल को सजाएंगी। साथ ही घर में नन्हे बच्चों को सजाने के लिए भी पोशाक खरीदी गईं। इस बार बाजार में चांदी के लड्डू गोपाल और पालने की बिक्री भी हो रही है। सराफ राकेश वर्मा ने बताया कि चांदी के लड्डू गोपाल, बांसुरी और मुकुट 1700 रुपये और पालना छह हजार रुपये में तक उपलब्ध है।