{"_id":"66bfea417c4e89a51c0b8514","slug":"jana-gana-mana-echoed-everywhere-on-independence-day-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-123961-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्वतंत्रता दिवस पर हर ओर गूंजा जन-गण-मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्वतंत्रता दिवस पर हर ओर गूंजा जन-गण-मन
विज्ञापन
अमरोहा। देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और तिरंगा यात्राएं भी निकाली गईं। कलक्ट्रेट में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने ध्वजारोहण किया। एडीएम सुरेंद्र सिंह व डिप्टी कलक्टर ने शांति के प्रतीक कबूतर भी उड़ाए। इस दौरान श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा, सरदार हमीदी गर्ल्स इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डीएम ने कहा कि देश के बलिदानियों के कारण ही आज स्वतंत्र हो सकें हैं। शहीदों के त्याग को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर डीएम ने कुष्ठ व वृद्धाश्रम में फलों का वितरण भी किया। उधर, विकास भवन में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय, बिजली कार्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय आदि पर भी ध्वजारोहण किया गया।
-- -- -- -