फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jan sunwai

जनसुनवाई शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में अमरोहा प्रथम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
jan sunwai
अमरोहा। आईजीआरएस जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायतों को सुनने में अमरोहा जनपद को पहला स्थान मिला है। शिकायतों को लेकर जिले के अफसर अलर्ट है। सूबे में पहला स्थान मिलने से साफ है कि ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण करके अमरोहा जिला बेहतर काम कर रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा की गई। जुलाई महीने की प्रदेश के सभी जिलों की रैकिंग में अमरोहा को प्रथम स्थान मिला है। शासन ने डीएम उमेश मिश्र और एसपी विपिन ताडा सहित जिला प्रशासन को बधाई दी है। एसपी के मुताबिक हर महीने की तरह इस बार भी सभी जिलों की शिकायतों और निस्तारण की समीक्षा की गई। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों को अलग-अलग प्राप्त अंकों के आधार पर रैंक दी गई है। इसमें अमरोहा जिले को प्रथम स्थान मिला है। फिलहाल समीक्षा में अमरोहा ने पूरे यूपी में अपना परचम लहराया है। साबित कर दिया है कि जिले के अफसर ऑनलाइन शिकायत के हल में अलर्ट होकर काम कर रहे हैं। मॉनीटरिंग से प्रशासन के सभी अधिकारियों के स्तरों से शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखी जाती है। इसमें शिकायत फावर्ड करने में लगे दिन का भी प्राप्तांक मिलता है। इसके साथ ही डिफाल्टर संदर्भ, सी श्रेणी प्राप्त संदर्भ। श्रेणीकर्ता उच्चाधिकारी के रूप में कार्रवाई। डीएम-एसएसपी कार्यालय में संदर्भ फीडिंग। इसके बाद प्राप्तांक योग मिलता है। आईजीआरएस पर जुलाई माह में कुल 101 शिकायतें दर्ज की गई थीं। सभी शिकायतों का निस्तारण त्वरित और गुणवत्तापरक कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed