{"_id":"5ec5730c8ebc3e903b73172b","slug":"jamati-jpnagar-news-mbd349860447","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत के बाद 34 और जमातियों को भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत के बाद 34 और जमातियों को भेजा घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोरोना संक्रमण फैलाने के आरोप में गिरफ्तार 34 और जमातियों को जमानत के बाद जिला प्रशासन ने घर भेज दिया है। रजबपुर, अमरोहा नगर, डिडौली और बछरायूं पुलिस ने 105 को आरोपी बनाया था। इनमें आंबेडकर नगर के एक जमाती की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने 70 जमातियों को सोमवार की रात उनके घर के लिए रवाना किया था।
कोरोना वायरस महामारी के चलते दिल्ली के निजामुद्दीन से निकली तब्लीगी जमात में शामिल दिल्ली, गुजरात, बिहार, आसाम, पश्चिमी बंगाल, लाखीमपुर खीरी और आंबेडकर नगर के करीब कई जमाती अमरोहा पहुंचे थे। जो जोया स्थित मदरसा, फत्तेहपुर माफी, रजबपुर, अमरोहा नगर और बछरायूं में ठहरे थे। पुलिस ने फोन लॉकेशन के आधार पर सभी को क्वारंटीन कराया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके सैंपल लिए। 11 जमाती और शरण देने वाला व्यक्ति संक्रमित निकले थे। जमातियों की वजह जिले में संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। छह मई को डिडौली, रजबपुर, नगर कोतवाली और बछरायूं पुलिस ने 72 जमातियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसमें कई लोग जमातियों को संरक्षण देने वाले शामिल थे। विवेचना के दौरान जमातियों की संख्या बढ़कर 105 पहुंच गई थी। शनिवार से मंगलवार तक पुलिस ने सभी जमातियों को न्यायलय में पेश किया। जहां से सभी को जमानत मिल गई थी। इसके बाद प्रशासन ने जमातियों को जीजीआईसी के शेल्टर होम रखा गया था। जहां आंबेडकर नगर निवासी एक जमाती की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन न सोमवार की रात 70 जमातियों को घर भेज दिया था। जबकि अन्य 34 जमातियों को मंगलवार की रात घर के लिए रवाना कर दिया था।