फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jama Masjid Violence: Information of Rahul Gandhi arrival in Sambhal, blockade in Amroha, tense peace Sambhal

Jama Masjid Violence: राहुल गांधी के संभल आने की सूचना, इलाके में तनावपूर्ण शांति, अमरोहा में पुलिस नाकेबंदी

Tue, 26 Nov 2024 04:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 04:02 PM IST
सार

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत के बाद राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की। राहुल गांधी ने राज्य सरकार की पक्षपाती और असंवेदनशील कार्रवाई पर आलोचना करते हुए शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की मांग की।

विज्ञापन
Jama Masjid Violence: Information of Rahul Gandhi arrival in Sambhal, blockade in Amroha, tense peace Sambhal
गजराैला में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

जामा मस्जिद के सर्वे के दाैरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। दिल्ली से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। हसनपुर एसडीएम सुनीता सिंह, सीओ श्वेताभ भास्कर और इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने ब्रजघाट पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगा कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय खुफिया विभाग भी लगातार घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए हैं। संभल में हिंसा के बाद की स्थिति तनावपूर्ण शांति में बदल चुकी है, और प्रशासन पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

विज्ञापन

Jama Masjid Violence: Information of Rahul Gandhi arrival in Sambhal, blockade in Amroha, tense peace Sambhal
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखेंलोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया और कई लोगों की मृत्यु का कारण बना - जिसकी सीधी जिम्मेदार भाजपा सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jama Masjid Violence: Information of Rahul Gandhi arrival in Sambhal, blockade in Amroha, tense peace Sambhal
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला

भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए करना न प्रदेश के हित में है, न देश के। मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने आगे कहा, "मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफ़रत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।"

 

विज्ञापन

Jama Masjid Violence: Information of Rahul Gandhi arrival in Sambhal, blockade in Amroha, tense peace Sambhal
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

दोबारा सर्वे का काम क्यों किया, अखिलेश ने फिर उठाए सवाल

दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल हिंसा पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जामा मस्जिद में दोबारा सर्वे का काम क्यों किया? उन्होंने कहा कि मैं भी संभल जाऊंगा। संभल जाने से क्यों रोका जा रहा है। संभल का हाल जानना चाहते हैं।

Jama Masjid Violence: Information of Rahul Gandhi arrival in Sambhal, blockade in Amroha, tense peace Sambhal
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में न्याय नहीं मिल रहा है। हम संविधान का सम्मान करते हैं। हम संविधान का उत्सव कैसे मनाएं? उत्सव ढोंग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को नहीं मानती है। यूपी में वोट की लूट हुई। आपको बता दें कि आज समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल संभल नहीं जाएगा। तीन दिन तक जाने की इजाजत नहीं मिली है। डीजीपी से तीन दिन तक जाने की इजाजत नहीं मिली है।

 

Jama Masjid Violence: Information of Rahul Gandhi arrival in Sambhal, blockade in Amroha, tense peace Sambhal
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि "संविधान दिवस के लिए सभी को बधाई। सच्चा उत्सव तभी है जब सब संविधान के रास्ते पर चले। संविधान के रास्ते पर चलकर सच्चा उत्सव मना सकते हैं। हम सब सच्चे समाजवादी संविधानवादी लोग हैं।

Jama Masjid Violence: Information of Rahul Gandhi arrival in Sambhal, blockade in Amroha, tense peace Sambhal
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

हम वो समाजवादी नहीं जो संविधान को कोरा कागज समझते हो...और संविधान का उत्सव उस समय मनाना जब संभल में कई जाने चली गई हों, गम के माहौल में कैसे उत्सव मनाया जा सकता है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है..पूरी गलती जो है वो सरकार की है..वहां पर कोई जा भी नहीं सकता है, ये भाजपा के वो लोग हैं जो संविधान से नहीं चलते.."

Jama Masjid Violence: Information of Rahul Gandhi arrival in Sambhal, blockade in Amroha, tense peace Sambhal
sambhal jama masjid controversy - फोटो : अमर उजाला

संभल घटना पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि अगर किसी को न्याय नहीं मिलेगा तो वो क्या करेगा? अगर किसी व्यक्ति को न्याय नहीं मिलेगा तो वो कुछ न कुछ करेगा...संभल में प्रशासन जो भी कर रहा है, वो 100% गलत है. प्रशासन ने जानबूझकर वहां अशांति फैलाई है। अगर प्रशासन इजाजत दे तो हमारा प्रतिनिधिमंडल वहां जाएगा...हम संसद में संभल का मुद्दा उठाएंगे, ये हमारी प्राथमिकता है और हम इसे छोड़ेंगे नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed