{"_id":"5803d2644f1c1b67522937ac","slug":"jam-on-brajghat-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट पुल पर जमघट से हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट पुल पर जमघट से हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ गजरौला अमरोहा
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में शरद पूर्णिमा पर ब्रजघाट पुल पर लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा के अवसर पर ब्रजघाट और तिगरी गंगा तट पर रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जहां एक ओर ब्रजघाट गंगा में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे थे। वहीं पुल पर डग्गामार बसों व अन्य वाहनों का जमघट लगने से नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। करीब डेढ़ से दो घंटे तक जाम लगा रहा। खाकी के डंडा फटकारने के बाद जाम खुल तो गया लेकिन दोपहर तक वाहन रेंग-रेंग कर ही निकल सके।
बता दें के शरद पूर्णिमा पर भोर के चार बजे के बाद से ही ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए दूरदराज व आसपास के शहरों व ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। मौसम में ठंडक होने की वजह से सुबह सात बजे के बाद जब धूप गरमाई तो अचानक से श्रद्धालुओं की आमद बढ़ गई। श्रद्धालुओं से गंगा तट पट गया। डग्गामार बसों व निजी वाहनों का ब्रजघाट पर जमघट लग गया। जिसका असर नेशनल हाइवे पर फर्राटा भर रहे ट्रैफिक पर पड़ा। पुल पर जाम लग गया।
विज्ञापन
तमाम वाहन जाम में फंस गए। देखते ही देखते जाम पुल के इस पार अमरोहा जनपद की ब्रजघाट चौकी से गढ़मुक्तेश्वर के टोल प्लाजा तक जाम लग गया। जाम के झाम में फंस कर लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। आलम ये हो गया गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार श्रद्धालुओं को पुल पार करने में भारी मशक्कत करनी पड़ा। श्रद्धालुओं का पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे वाहनों के पहिये थमे रहे। जाम लगता देख पुलिस नींद खुली तो पुल के दोनों ओर की चौकी पुलिस ने डंडा फटकार कर जाम खुलवाया। करीब साढ़े आठ बजे से लगा जाम 11 बजे के बाद खुल सका।
विज्ञापन