{"_id":"64adb782b4274189b107c7d7","slug":"jalalabads-aspiring-wrestler-beat-ghulam-mohammad-of-jammu-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-926-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जलालाबाद के आशिक पहलवान ने जम्मू के गुलाम मोहम्मद को चित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जलालाबाद के आशिक पहलवान ने जम्मू के गुलाम मोहम्मद को चित किया
Wed, 12 Jul 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
उझारी। हजरत शेख दाऊद मियां रहमतुल्लाह अलेह के उर्स में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भी बूंदाबांदी के बीच दंगल का आयोजन किया गया। कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जलालाबाद के आशिक पहलवान ने जम्मू के गुलाम मोहम्मद को रोमांचक कुश्ती हराकर 31 हजार रुपये का ईनाम जीता। दंगल कमेटी द्वारा पकड़ी पहनाकर आशिक पहलवान को सम्मानित किया गया। यह दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती रही।
इस दौरान पंजाब के सरदार रॉकी ने हरियाणा के गोपाल को चित किया जम्मू के रिजवान गनी ने पंजाब के विक्की को हराया। जम्मू के गुलाम मोहम्मद ने पंजाब के जग्गा को पराजित किया। राजस्थान के जल्लाद सिंह को नेपाल के लकी थापा ने हराया। ललियाना के फुरकान ने हस्तिनापुर के विकास को पराजित किया। तो ललियाना के फरमान ने जीहल के फहीम को पटखनी दी। पपसरा के जावेद ने बास्टा के इंतजार को हराया। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसलाफजाई की। इसके अलावा कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से सदर मोहम्मद ताहिर उर्फ हकीम चमन, उपाध्यक्ष फहीमुद्दीन फहमी, सेक्रेटरी इफ्तिखार उल हसन, चौधरी बुद्धन, डॉक्टर शहरोज, तारिक महमूद, आफाक पठान, मोहम्मद राशिद, जमीर अहमद, अलाउद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।