{"_id":"5f0cc01c8ebc3e635f5720d4","slug":"jalabhishek-jpnagar-news-mbd3557167127","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान भोले के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान भोले के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सावन के दूसरे सोमवार पर घर और मंदिरों में विधि-विधान से भगवान भोले शंकर का जल अभिषेक हुआ। भक्तों ने परिवार में सुख शांति समृद्धि की कामना की। घर-मंदिर जयकारों से गूंज उठे। कोरोना के चलते चुनिंदा भक्त ही मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। भक्तों ने पूजा कर परिवार में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कोरोना महामारी के चलते धार्मिक स्थलों पर सामूहिक रूप से पूजा करने पर प्रतिबंध है। ऐसे में अधिकतर भक्तों ने घरों में पूजा-अर्चना की। जबकि संक्रमण के डर से चुनिंदा भक्त मंदिर पहुंचें। उन्होंने प्राचीन श्रीवासुदेव तीर्थ, श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, कामनाथ महादेव मंदिर, विरासत मंदिर, चामुंडा मंदिर, गजस्थल के प्राचीन शिव मंदिर मंदिरों में गंगा जल और दूध से भगवान भोले का जलाभिषेक किया। श्रावण कांवड़ यात्रा के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं मंदिरों में बेलपत्र धतूरा, फल-फूल, रोली, अक्षत, चंदन और पूजन सामग्री लेकर भगवान भोले का अभिषेक किया। हर-हर महादेव और बम-बम भेले के जयघोष सुनाई दी। मंदिरों में गूंजते जयकारे और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण शिवभक्ति से सराबोर हो गया। शिव भक्तों ने परिवार-समाज में सुख-शांति समृद्धि के साथ ही कोरोना से बचाव की कामना की। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर-शिवालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। यहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।