फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jal Jeevan Mission incomplete... How to fulfill the dream of clean water

Amroha News: जल जीवन मिशन अधूरा... साफ जल का सपना कैसे हो पूरा

Thu, 23 Apr 2026 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 23 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission incomplete... How to fulfill the dream of clean water
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांवों में साफ जल मुहैया कराने के उद्देश्य से शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते दम तोड़ती नजर आ रही है। मंडी धनौरा ब्लॉक के गांवों करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद जल जीवन मिशन अधूरा है। ऐसे में ग्रामीणों का साफ जल का सपना भी दम तोड़ रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक के गांव मलेशिया में एक साल पहले जल जीवन मिशन योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हुआ तो लोगों में उम्मीद बंधी थी कि जल्द ही साफ जल का सपना पूरा होगा। गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें भी खोद दी गईं। कुछ समय बाद ही ठेकेदार ने निर्माण कार्य बंद करा दिया। न तो ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा हो सका और न ही सड़कों की मरम्मत कराई गई। उखड़ी सड़कों पर ग्रामीणों को हर समय हादसे का खतरा सताता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ओवरहेड टैंक का अधूरा पड़ा काम शीघ्र पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

---------------------

पता नहीं कब ओवरहेड टैंक का काम पूरा होगा। अब तो इसके चालू होने की उम्मीद भी छोड़ दी है। ग्रामीणों को इन गर्मियों में साफ पानी मिलने की उम्मीद नहीं है। -मंजू देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

ओवरहेड टैंक का काम शुरू होने पर उम्मीद थी कि अब ग्रामीणों को साफ पानी मिलेगा, लेकिन काम बंद होने पर उम्मीद टूट गई है। गांव की सड़कें भी तोड़ दी गई हैं। -रजनी देवी, पूर्व प्रधान
-------------------

सरकारी काम का आलम ऐसा ही होता है। गांव में टंकी का निर्माण शुरू किया गया था। ग्रामीणों को लगा कि उनके घर पर भी टंकी के जरिये साफ पानी आएगा। लेकिन सब कुछ बंद हो गया। -पार्थ सैनी
-------------------

गांव में पानी की आपूर्ति के लिए टंकी का निर्माण कराना शुरू कर दिया गया था, लेकिन काम बीच में ही बंद हो गया। इस साल भी गर्मियों में साफ पानी मिलने की उम्मीद कम ही है। विभाग द्वारा सड़कें खोद दी गई हैं। इससे भी परेशानी हो रही है। -राजकुमार, पूर्व प्रधान

------------------------------------------------------------------------------------------------
जब गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हुआ था तो ग्रामीणों में खुशी थी, लेकिन ओवरहेड टैंक का काम बीच में ही बंद होने से ग्रामीणों में निराशा है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात हुई थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। -हरीश यादव, ग्राम प्रधान मलेशिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed