फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jacket artisan of Prophetpur beaten to death after robbery

Amroha News: पैगंबरपुर के जैकेट कारीगर की लूट के बाद पीट-पीटकर हत्या

Fri, 13 Oct 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Jacket artisan of Prophetpur beaten to death after robbery
अमरोहा। पैगंबरपुर निवासी जैकेट कारोबारी शाहिद (45) को नौगांवा सादात में बुधवार की रात तीन बदमाशों ने लूट के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद अंतर्गत कांठ थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर निवासी शाहिद (45) पुत्र फकीरा नौगांवा सादात स्थित कारखाने से कपड़ा लाकर घर पर ही जैकेट सिलाई का काम करते थे। बुधवार की सुबह नौ बजे शाहिद नौगांवा सादात से कारखाना मालिकों से रुपये लाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन नतीजा सिफर रहा। बृहस्पतिवार की सुबह नौगांवा थाना क्षेत्र के कासमपुर मेव गांव के लोग खेतों पर निकले तो शाहिद लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े मिले। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। शाहिद का कासमपुर गांव में आना-जाना था, जिससे काफी लोग उसे जानते थे। लिहाजा ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी तो परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शाहिद को गंभीर हालत में नौगांवा सादात थाने पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी दी। शाहिद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कांठ बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद वह वहीं पर टहल रहा था। इसी दौरान उसका नाम लेकर एक युवक ने उसे आवाज दी तो वह उसके पास चले गए। जहां पर तीन युवक मौजूद थे, बताया कि तीनों युवक उसे गन्ने के खेत में ले गए और बुरी तरह पीटा। उसकी जेब में रखे रुपये भी लूटने के बाद उसे अधमरा करके गन्ने के खेत में ही फेंककर चले गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक की तो घटना सही पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए भेज दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बयान और परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ लूट के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव के ही पिता और दो पुत्रों पर हत्या का केस

मृतक जैकेट सिलाई कारीगर शाहिद के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले पिता और दो पुत्रों पर हत्या करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया परिजनों का आरोप है कि दस अक्तूबर मृतक शाहिद धैवते को पड़ोस में रहने वाले शाहिद ने किसी व्यक्ति के साथ भेज दिया था। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहां सुनी हो गई थी। एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। मामले में मृतक शाहिद के बेटे अफजाल की तहरीर पर आरोपी शाहिद और उसके बेटे फिरोज व सलमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नौगांवा पहुंचे थे या नहीं पुलिस कर रही जांच
पैगंबरपुर निवासी शाहिद बुधवार को परिजनों से नौगांवा सादात जाने की बात कहकर घर से निकले था। लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह कांठ बाईपास रोड पर गन्ने के खेत में गंभीर रूप से घायल मिला। वह नौगांवा सादात पहुंचे या नहीं परिजनों को इसकी जानकारी नहीं है। वहीं उनकी बाइक भी उनके बताए गए पेट्रोल पंप पर ही खड़ी मिली है। फिलहाल पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।


परिवार में पत्नी के अलावा हैं सात बच्चे
शाहिद के मामला सगीर ने बताया कि शाहिद के परिवार में पत्नी फिरोज के अलावा चार बेटे व तीन बेटियां हैं। शाहिद जैकेट की सिलाई कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह नौगांवा सादात से माल ले जाकर घर पर ही सिलाई करता था। घर पर उसके पास कई कारीगर भी काम करते थे।

बयान
मामले में मृतक के गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुंवर अनुपम सिंह, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed