फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ITI: Today is the last day for third phase admission

आईटीआई : तीसरे चरण के प्रवेश का आज अंतिम दिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
ITI: Today is the last day for third phase admission
अमरोहा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को तीसरे चरण के तहत दाखिला लेने आखिरी मौका है। तीसरे चरण में अब तक कुल 45 प्रवेश ही हो सके हैं।

जिले में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन किया जाता है। जिसमें फिलहाल अलग-अलग ट्रेडों की 2172 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया में 888 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। तीसरे चरण के तहत 389 सीटों पर प्रवेश के लिए मेरिट जारी करते हुए प्रवेश लेने के लिए नौ सितंबर तक का समय दिया गया था। इसके तहत सोमवार को दाखिला लेने का अंतिम मौका है। तीसरे चरण में 389 सीटों के सापेक्ष कुल 45 विद्यार्थी ही प्रवेश ले सके हैं। वहीं पहले और दूसरे चरण में सीट आवंटन के तहत कोई सीट न पाने वाले विद्यार्थियों को दो सितंबर तक दोबारा विकल्प चुनने का मौका भी दिया गया था। नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि शनिवार को तीसरे चरण के लिए शाम पांच बजे तक दाखिले लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed