फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ITI: The pace of admission is slow, 50 took admission in the second phase

आईटीआई : प्रवेश की गति धीमी, दूसरे चरण में 50 ने लिया दाखिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
ITI: The pace of admission is slow, 50 took admission in the second phase
अमरोहा।
विज्ञापन

दूसरे चरण के तहत आईटीआई में दाखिला लेने का बुधवार को अंतिम दिन है। लेकिन, इसके बावजूद विद्यार्थियों में दाखिले को लेकर उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है। मंगलवार तक जिले के पांचों प्रशिक्षण संस्थानों में कुल 50 छात्र ही प्रवेश ले सके हैं, जबकि 452 सीटों के लिए मेरिट जारी की गई थी। वहीं, पहले चरण में भी आवंटित सीट 1380 के सापेक्ष 692 छात्रों ने ही प्रवेश लिया था।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले चरण के बाद जारी हुई दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में दाखिले की प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। जिले के पांचों राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। कुल 2172 सीटों के लिए पहले चरण में 1380 सीटों का आवंटन किया गया था। इसमें अलग-अलग ट्रेडों में कुल 692 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जिसमें महिला संबंधित ट्रेडों में 165 ने प्रवेश लिया था। दूसरे चरण में 24 अगस्त को 452 सीटों के लिए मेरिट जारी की गई थी। इसमें 28 अगस्त तक प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा करना था। लेकिन, मंगलवार को आखिरी तारीख से एक दिन पहले तक पांचों कॉलेजों में कुल 50 छात्रों ने ही दाखिला लिया है। इसके बाद दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 742 ही पहुंच सकी है। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी को बुधवार के बाद तारीख बढ़ने का इंतजार करना होगा। राजकीय आईटीआई अमरोहा के प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण के प्रवेश के लिए बुधवार शाम पांच बजे तक प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

---
दूसरे चरण में कहां कितने प्रवेश हुए
संस्थान - प्रवेश की संख्या
अमरोहा - 18
हसनपुर - 14
गजरौला - 4
गंगेश्वरी - 9
नौगावां सादात - 5
---
आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया- एक नजर
कुल आईटीआई कॉलेज - 5
कुल सीटें - 2172
प्रवेश के लिए अब तक चरण - 2
पहले चरण में प्रवेश - 692
दूसरे चरण में प्रवेश - 50
छात्राओं के कुल प्रवेश - 165
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed