Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ITI: Even after two phases, seats remained vacant in many trades

आईटीआई : दो चरणों के बाद भी कई ट्रेड में खाली रह गईं सीटें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
ITI: Even after two phases, seats remained vacant in many trades
अमरोहा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीसरे चरण की मेरिट भी जारी कर दी गई है। लेकिन, दो चरणों के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई ट्रेडों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी कम है। इलेक्ट्रॉनिक्स में जहां कुल सात प्रवेश हुए हैं, वहीं महिलाओं की ट्रेड में प्रवेश की संख्या लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने में आईटीआई का अहम रोल है। यहां से तकनीकी ज्ञान लेने के बाद युवा स्वरोजगार के साथ ही कई कंपनियों में बेहतर रोजगार भी पाते हैं। जिले में पांच राजकीय आईटीआई में इस समय प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीसरे चरण की मेरिट जारी हो गई है। लेकिन, दो चरणाें के बाद भी सभी संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई ट्रेड ऐसी है, जिनमें 10 से भी कम प्रवेश हुए हैं। पांच आईटीआई में इलेक्ट्रॉनिक्स की 20-20 सीटें हैं, जिसमें केवल नौगांवा सादात में ही सात प्रवेश हुए हैं, जबकि अन्य चारों में कोई प्रवेश नही हुआ। इसके अलावा अमरोहा स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स में कोई प्रवेश नहीं हुआ।
विज्ञापन

महिला संबंधी में ट्रेडों में बढ़ा रुझान
आईटीआई के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पांच ट्रेड संचालित हो रही हैं। जिनमें कॉस्मेटाेलॉजी, ड्रेस मेकिंग, स्विंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर एडेड एंब्रायडरी एंड डिजाइनिंग की ट्रेड शामिल हैं। जिसमें अमरोहा में कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में 48 सीटों के सापेक्ष 27, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 40 के सापेक्ष 19 और ड्रेस मेकिंग व स्विंग टेक्नोलॉजी की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में 888 ने लिया दाखिला
आईटीआई में दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। 2172 सीटों के सापेक्ष कुल 888 विद्यार्थी ही प्रवेश ले पाए हैं। पहले चरण में जहां 692 छात्रों ने प्रवेश लिए तो दूसरे चरण में केवल 196 प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की।

इन ट्रेड में हो रहे कम प्रवेश
फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, ड्राफ्टमैन, मैकेनिक रेफ्रीजरेटर एंड एअर कंडीशनर।
- तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए मेरिट जारी हो गई है। प्रवेश की इच्छुक वाली ट्रेडों पर छात्रों को प्रवेश दिए जा रहे हैं। प्रवेश के आखिरी चरण तक सभी सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। - राहुल कृष्ण शर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article