{"_id":"670d98484520223e7403ae54","slug":"it-will-be-revealed-after-the-forensic-investigation-report-acid-or-chemical-was-poured-on-the-student-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-127607-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा, छात्रा पर डाला गया था तेजाब या केमिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा, छात्रा पर डाला गया था तेजाब या केमिकल
Tue, 15 Oct 2024 03:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कक्षा आठ की छात्रा पर तेजाब डाला गया था या उसके ऊपर केमिकल या डीजल छिड़कर आग लगाई गई थी। इसकी पुष्टि एफएसएल (फॉरेंसिक) रिपोर्ट में होगी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने मृतक छात्रा की त्वचा और बाल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इस मामले में गांव की रहने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने जेल भेजा है। दोनों पर हत्या का आरोप है।
रहरा थानाक्षेत्र के गांव निवासी कक्षा 8 की 14 वर्षीय छात्रा पर सात अक्तूबर तड़के करीब तीन बजे बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया था। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी प्रेमपाल और उसके बेटे योगेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों परिवारों के बीच पांच साल पहले रुपयों के ब्याज के लेनदेन को लेकर रंजिश की शुरुआत हुई थी। पुरानी रंजिश में ही छात्रा पर तेजाब डालने की बात सामने आई थी। पुलिस का दावा था कि छात्रा के ताऊ की अप्रैल 2020 में हत्या हुई थी। जिसमें आरोपी प्रेमपाल का नाम गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ उजागर हुआ था।
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए थे। छात्रा के ऊपर तेजाब डाला गया था या अन्य केमिकल इसकी जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी। परिजनों ने सबसे पहले छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, यहां के डॉक्टरों ने छात्रा के जलने की तो बात कही है, लेकिन तेजाब से जली या केमिकल से यह स्पष्ट नहीं है। मेरठ में उपचार के दौरान भी यही स्थिति रही। यहां के डॉक्टरों ने भी साफ तौर पर तेजाब की पुष्टि नहीं की थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने एफएसएल जांच के लिए त्वचा और बाल का नमूने लिए गए हैं। ऐसे में छात्रा के ऊपर तेजाब डाला गया या अन्य केमिकल या डीजल डालकर आग लगाई गई थी यह फॉरेंसिक जांच में ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा।