{"_id":"6842062a99c2e091240cccbb","slug":"it-is-our-responsibility-to-keep-the-environment-clean-dhillo-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-141284-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी : ढिल्लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी : ढिल्लो
Fri, 06 Jun 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अमरोहा के गांव अकबरपुर पट्टी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शिक्षक विधायक व डीएम ने पौधरोपण किया। 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान में किसानों के खेतों की मेड़ पर पौधे रोपित किए जाएंगे। जिससे पौधों की सुरक्षा व परवरिश भी ठीक से हो सकेगी।
गांव अकबरपुर पट्टी में आयोजित हुए कार्यक्रम को संंबोधित करते हुए शिक्षक विधायक डॉ. हिर सिंह ढिल्लो ने कहा कि सभी लोग अभियान का हिस्सा बनें ओर अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कहा कि मनुष्य को दो चीजों से अवश्य लगाव होना चाहिए। एक किताब और दूसरा पेड़। किताबें हमें ज्ञान देते हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है।
उन्होंने कहा कि जिले को 38 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। हम सभी को एक नई परंपरा शुरू करनी चाहिए। जिसके तहत बेटी की शादी में पांच-पांच पौधे जरूर दें। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन की योजना एक पेड़ मां के नाम के अवसर पर आज पौधरोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों की केयर करती है उसी प्रकार हम सबको पौधे लगाकर उनका पालन करना चाहिए। साथ ही बच्चों को पेड़ों की सुरक्षा करने की प्रेरणा भी देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने सभी किसानों से अपनी-अपनी खेत की मेड़ों पौधे लगाने की अपील भी की। इसके बाद उन्होंने जटीवन स्थित पौधशाला का निरीक्षण भी किया। इस दौरान एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, प्रभारी सीडीओ व पीडी डीआरडीए अमरेंद्र प्रताप सिंह, डीएफओ एसपी सिंह आदि शामिल रहे।