{"_id":"664d2a30228bcfae420bb877","slug":"it-is-necessary-to-plant-trees-to-save-the-environment-rakesh-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-119038-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने जरूरी : राकेश जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने जरूरी : राकेश जैन
विज्ञापन
अमरोहा। प्राकृतिक संपदा संरक्षण समिति अमरोहा एवं नारी एवं बाल उत्थान समिति मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पर्यावरण एवं जल संरक्षण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें धरती को हरा-भरा रखने एवं पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पौधे लगाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय सहप्रमुख राकेश जैन ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिये गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। कहा कि देश में प्रति व्यक्ति पेड़ों का औसत घटता जा है। अगर ऐसा ही रहा तो आक्सीजन प्राप्त करने के लिए भी आक्सीजन सिलिंडर साथ रखना पड़ेगा। उन्होंने सभी से पौधे लगाने का आह्वान किया।
समिति के अध्यक्ष अजय टंडन ने कहा कि हमारे जनजीवन के लिए पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है। नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने भी पर्यावरण को बचाने व जल संरक्षण के प्रति सचेत होने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख आनंद कुमार, सीवीओ डॉ. खुशीराम, डॉ. सुमेधा, खान सलाउद्दीन, हमीम अफजल अली, पंकज मित्तल, सुधांशु विश्नोई, अवनीश शरण बंसल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम डाॅ. ओमेन्द्र सिंह व पंकज मित्तल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।