फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ISIS besieged the SDO-JE in the Panchayat at the power house

भाकिसं ने बिजलीघर पर पंचायत में एसडीओ-जेई का किया घेराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
ISIS besieged the SDO-JE in the Panchayat at the power house
भारतीय किसान संघ की पंचायत ताहरपुर बिजलीघर पर हुई। विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजली एसडीओ-जेई का घेराव किया। किसानों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे पंचायत शुरू हुई। पंचायत में पहुंचे एसडीओ अभय कुमार सिंह व जेई विनीत कुमार का किसानों ने घेराव किया। कहा कि बिजली आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। चौबीस घंटे में छह घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। दस घंटे बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। बिजलीघर की क्षमता वृद्घि की जाए। चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो सोमवार के दिन से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एसडीओ ने आश्वासन दिया कि जो भी किसानों की समस्याएं हैं। उनका निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर महीपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, यशवीर सिंह, सुखदेव शर्मा, ऋषिपाल सिंह, कावेंद्र सिंह, लाखन सिंह, सुगड़पाल सिंह, जगत सिंह, सतपाल सिंह, जयविंद्र सिंह, करन सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed